गर्भावस्था के दौरान खांसी और सर्दी का इलाज कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 16:01

गर्भावस्था में होने वाली खांसी के लिए घरेलू उपचार

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम हो जाती है। महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समय महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। थोड़ी-सी लापरवाही से उन्हें रोग जकड़ लेता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सर्दी-खांसी होना सबसे आम बात है। ऐसे कई आयुर्वेदिक उपाय (home remedies for Cough and cold in pregnancy) हैं, जो गर्भावस्था की खांसी में बहुत फायदेमंद होते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए ये घरेलू उपचार बहुत लाभदायक हैं।

क्या आप जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं की खांसी का इलाज घर पर भी कर सकते हैं? गर्भावस्था की खांसी सामान्य तौर पर 5-7 दिन में थोड़ा परहेज और घरेलू उपचार करने से ठीक हो जाती है। आपको बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान जब आपको सर्दी-खांसी हो जाए, तो आपको इसका क्या इलाज करना चाहिए।
खांसी क्या है?

खाँसी एक संक्रामक रोग है। यह बहुत आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हो जाती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में इम्यून सिस्टम पहले से ही कमजोर होता है। इससे संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से, या संक्रमित वस्तु, स्थान की वजह से महिलाओं को खांसी आसानी से जकड़ लेती है। इस दौरान भी सर्दी और खाँसी के वही लक्षण होते हैं, जो सामान्य सर्दी और खाँसी में देखे जाते हैं। खांसी के कारण गला भी खराब हो जाता है।
खांसी के प्रकार

सूखी खाँसी (Dry cough)
बलगम युक्त खाँस (Wet cough)

खांसी के अन्य प्रकार

तीव्र खाँसी (Acute cough) – यह थोड़े समय के लिए, और ज्यादातर ऊपरी श्वासनली के संक्रमण के कारण होती है। यह फ्लू या कॉमन कोल्ड के कारण होती है।
पुरानी खाँसी (chronic cough) – यह 6-8 सप्ताह तक रह सकती है। यह एलर्जी (Allergic rhinitis), T.B. टीबी या फेफड़े के कैंसर (Lung cancer) और फेफड़े में संक्रमण (Lung infection) के कारण होती है।

गर्भावस्था में खांसी होने के कारण

गर्भावस्था के दौरान खांसी होने के ये कारण हो सकते हैंः-

गर्भावस्था के दौरान रोग-प्रतिरोधक क्षमता का कम होना।
गर्म एवं ठंडी चीजों का एक साथ सेवन, या फिर बर्फ से बनी चीजों का अधिक सेवन करने से भी खांसी होती है।
वायरल संक्रमण के कारण
सर्दी या फ्लू के कारण
प्रदूषण और धूल-मिट्टी से युक्त वातावरण।
अधिक धूम्रपान करना।
टीबी (Tuberculosis) या दमा रोग होना।

गर्भावस्था में खांसी होने पर आजमाएं ये घरेलू उपचार
गर्भावस्था में खांसी का इलाज हल्दी से

गर्भावस्था के दौरान होने वाली खाँसी दूर करने के लिए गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर सेवन करें। इससे लाभ होगा।
तुलसी एवं पुदीना से गर्भावस्था के दौरान की खांसी का इलाज

5-7 तुलसी एवं पुदीना के पत्तों को पानी में उबालकर सेवन करें। इससे खांसी ठीक हो जाती है। यह बहुत लाभदायक होता है।
अदरक के सेवन से गर्भावस्था में खांसी का उपचार

एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चाटें। इससे खाँसी में आराम मिलता है।
एक अदरक को कद्दूकस करके रखें। इसे ड़ेढ़ कप पानी में पका लें, इसमें शहद एवं नींबू का रस मिला लें। इस चाय का सेवन दिन में 3 बार अवश्य करें।

नारियल के दूध से गर्भावस्था की खांसी का उपचार
)

सूखी खाँसी होने पर 3-4 चम्मच ताजा नारियल का दूध, आधा चम्मच खसखस और एक चम्मच शहद को मिलाकर सोने से पहले लेना चाहिए। इससे गर्भावस्था की सूखी खांसी का इलाज होता है।
अंगूर से गर्भावस्था की खांसी का उपचार

कुछ दिनों तक अंगूर का सेवन करें। यह कफ निकालने में मदद करता है। बेहतर उपाय के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लें।
पानी से गर्भावस्था की खांसी का उपचार

ठण्डा पानी ना पीकर गर्म जल का ही सेवन करें।
गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारा करें।

नींबू से गर्भावस्था में खांसी का इलाज

गरम पानी में नींबू और शहद डालकर पिएँ।
आधे नींबू के टुकड़े को लेकर थोड़ा-सा नमक एवं काली मिर्च लगा लें। इसे चूसने से खाँसी की तेजी (तीव्रता) में कमी आती है।

बादाम से गर्भावस्था के दौरान की खांसी का इलाज

5-7 बादाम लेकर रात भर पानी में भिगाकर सुबह पीस लें। इसमें एक चीनी और मक्खन मिलाकर सेवन करने से सूखी खाँसी में लाभ मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info